का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में स्नातक स्तर पर बी.ए, बी-एससी (गणित),बी.कॉम में इस समय प्रवेश का कार्य अन्तिम चरण में चल रहा है। इसी तरह परास्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल व राजनीति विज्ञान को छोड़कर सभी विषयों में प्रवेश के लिए बेहद थोड़ी सीटें बची हुई हैं जिसमें स्पॉट-प्रवेश का कार्यक्रम गतिमान है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण/आवेदन फॉर्म और महाविद्यालय की प्रवेश-वेबसाइट पर प्रवेश-फॉर्म भरकर उसके प्रिंटआउट व आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ अविलम्ब महाविद्यालय में उपस्थित हों। प्रवेश के अब बेहद सीमित दिनों को देखते हुए आवेदन करने में छात्र-छात्राएँ बिल्कुल शिथिलता न बरतें।
— प्रो. अंजनी कुमार सिंह
प्रवेश-समन्वयक ( 2026-27)
भूगोल विभाग
Attachment / Link
Open the related file or official link in a new tab.