Admission Notice / प्रवेश सूचना - Session 2026-27

2026-05-22 Admission

प्रिय छात्र/छात्राओं, आपकी सुविधा को देखते हुए स्नातक स्तर पर प्रवेश की त्वरित प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। महाविद्यालय में एडमिशन के लिए विद्यार्थी प्रवेश-फॉर्म के प्रिंटआउट एवं आवश्यक प्रपत्रों जैसे हाई स्कूल अंकपत्र, आधार कार्ड, 12th का रिजल्ट ऑनलाइन प्रति के साथ महाविद्यालय में 22 मई या इसके पश्चात किसी भी कार्यदिवस में 10:30 बजे से 2:30 बजे तक उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें। सीटों की उपलब्धता तक ही प्रवेश का कार्य सम्पादित होगा।

प्रवेश-आवेदन के चरण:

  1. सबसे पहले विद्यार्थी rmlauadm.samarth.edu.in पर जाकर समर्थ का पंजीकरण करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  2. इसके बाद साकेत कॉलेज की प्रवेश-वेबसाइट onlinemyselection.com पर जाकर सम्बन्धित पाठ्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन-फॉर्म भरें। आवेदन-फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
  3. समस्त मूल शैक्षणिक प्रपत्रों व उसकी एक छायाप्रति के साथ साकेत पीजी कॉलेज में काउंसिलिंग के लिए तुरन्त या यथाशीघ्र उपस्थित हों।
  4. काउंसिलिंग के बाद अगले दिन फीस जमा कर देने पर प्रवेश-प्रक्रिया पूर्ण होगी।
  5. अपना परिचयपत्र महाविद्यालय के निर्धारित काउंटर से प्राप्त कर लें।
Attachment / Link
Open the related file or official link in a new tab.
Open Attachment