प्रवेश की नयी प्रक्रिया के संदर्भ में अत्यावश्यक सूचना

2026-06-18 Admission
उत्तर प्रदेश शासन और डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में महाविद्यालय में स्नातक/परास्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए अब आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुपालन करना आवश्यक है-
1. साकेत महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को सर्वप्रथम डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की वेबसाइट http/rmlauadm.samarth.edu.in पर जाकर ₹100 का रजिस्ट्रेशन करना है, उसके पश्चात उसी login पर Apply now पर क्लिक करें, और अपना प्रोग्राम प्रवेश फार्म के अनुसार भरें। ध्यान रहे College/Department में k.s.saket p.g. college Ayodhya ही चुनें। समर्थ पोर्टल पर सब्जेक्ट lock के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं जमा करना है।
2. इसके पश्चात् विद्यार्थी को साकेत महाविद्यालय की प्रवेश-वेबसाइट https://onlinemyselection.com/ पर जाकर Registration cum Admission Form भरकर उसका भी प्रिंटआउट निकालना होगा।
3. समर्थ के पंजीकरण, महाविद्यालय के रजिस्ट्रेशन प्रिंटआउट और अपने मूल व फोटोस्टेट अभिलेखों के साथ विद्यार्थी महाविद्यालय में काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होगा।
4. काउंसलिंग के पश्चात विद्यार्थी महाविद्यालय में दिए गए निर्देशों के अनुसार समर्थ के पोर्टल पर प्रवेश फॉर्म भरकर और उसका प्रिंटआउट निकालकर महाविद्यालय में जमा कर देगा और अपनी प्रवेश-प्रक्रिया को पूर्ण कर लेगा।
Attachment / Link
Open the related file or official link in a new tab.
No attachment added.