मैं, डॉ दिनेश कुमार, सहायक आचार्य हिंदी विभाग, का.सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या संबद्ध डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में उच्च शिक्षा सेवा आयोग द्वारा 2020 में चयन के पश्चात कार्यरत हूँ। एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति के तौर पर राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी, अध्ययन-लेखन-प्रियता, सामाजिक कार्यकर्ता, जीवमात्र पर दया की भावना का समर्थक और शुद्ध रूप से शाकाहारी मानव ही मेरे व्यक्तित्व की विशिष्टताएँ हैं।
अब तक के संक्षिप्त सेवाकाल में सदस्य-नियंता-मंडल, सदस्य, छात्र-कल्याण-अधिष्ठाता, सदस्य-क्रय-विक्रय समिति, सदस्य दिव्यांग-प्रकोष्ठ, सदस्य साकेत-सुधा संपादक-मंडल, सदस्य सांस्कृतिक-परिषद और परामर्शदाता खेलकूद एवं वाद-विवाद-प्रतियोगिता आदि विभिन्न समितियों में मैंने अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन किया है। मध्यकालीन साहित्य के और विशेषकर निर्गुण भक्ति साधना के अध्ययन-अध्यापन में मेरी विशेष रुचि है। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से मोहन राकेश के कथा साहित्य पर विद्या-वारिधि (Ph.D) उपाधि।