+91-7393927820 saketcollege51@gmail.com
Logo
K.S. Saket P.G. College
Affiliated to: Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Ayodhya
Ayodhya (U.P.), India

Hindi

Back to Faculty

Department Information

Left side se section select karein; content right side academic box me show hoga.
About Department
Department profile, photo, introduction and contact information.
Profile
Hindi
Faculty of Languages & Literatures

Hindi

हिन्दी विभाग : स्थापना, इतिहास व स्वरूप 

का. सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना के साथ ही हिन्दी विभाग की भी स्थापना जुलाई 1951 में हो गयी थी। आरम्भ में हिन्दी भाषा व साहित्य का अध्ययन-अध्यापन स्नातक स्तर पर था लेकिन जुलाई 1970 से विभाग में परास्नातक पाठ्यक्रमों के शिक्षण की मान्यता भी महाविद्यालय को प्राप्त हो जाने के उपरान्त विभाग में स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षण का कार्य प्रारम्भ हो गया। स्वतंत्रता के पश्चात् वैचारिक और भावनात्मक तौर पर हिन्दी साहित्य के अध्ययन की तीव्र आवश्यकता अवध-क्षेत्र में बनी हुई थी क्योंकि स्वाधीनता आन्दोलन को लेकर जो उद्वेलन अवध-क्षेत्र में था, उसकी एक प्रमुख उत्प्रेरणा के रूप में हिन्दी भाषा व साहित्य के भीतर अन्तर्निहित आन्दोलनधर्मी चरित्र की भूमिका इस पूरे कालखण्ड की सर्वाधिक उल्लेखनीय विशेषता के तौर पर जनमानस में स्वीकृत रही थी। विभाग के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ बद्री नारायण श्रीवास्तव थे लेकिन यह डॉ राजनारायण मिश्र थे जिन्होंने विभाग के गठन और आरम्भिक पाठ्यक्रम की संरचना की निर्मिति के साथ-साथ सामूहिक नेतृत्व के बल पर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग को शीर्षस्थानिक महत्त्व दिलाने में केन्द्रीय भूमिका का निर्वहन किया। यह अलग से रेखांकित करने की आवश्यकता है कि हिन्दी विभाग की स्थापना के बाद अन्तरिम तौर पर कुछ महीनों तक विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम उस समय के लोकप्रिय कवि पं रामरक्षा त्रिपाठी 'निर्भीक' ने किया था। हिन्दी विभाग को डॉ इंद्रपाल  सिंह 'इंद्र',  डॉ राधिका प्रसाद त्रिपाठी, डॉ चन्द्रिका प्रसाद शर्मा, डॉ रामशंकर त्रिपाठी, डॉ हौसिला प्रसाद सिंह, डॉ बृजभूषण लाल (बी.बी. लाल), डॉ कमला प्रसाद मिश्र,  श्री राम अकबाल त्रिपाठी 'अनजान', डॉ कमलाकर पाण्डेय, डॉ श्रीकृष्ण उपाध्याय, डॉ रामदुलारी देवी, डॉ जनार्दन उपाध्याय, डॉ रामदरश राय,  डॉ रंगनाथ पाठक, डॉ शोभा सत्यदेव, डॉ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ सरोज व डॉ मंजूषा मिश्रा ने अपनी सेवाओं से समृद्धतर करने का कार्य किया और इनमें से अनेक मनीषियों ने अपने वैदुष्य और भावयित्री/कारयित्री प्रतिभा से विभाग को अकादमिक प्रतिष्ठा और यश प्रदान करने का अतुलनीय कार्य किया है।

कला वर्ग में स्नातक और परास्नातक स्तर पर मुख्य विषय के तौर पर हिन्दी के अध्ययन-अध्यापन के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत बहुविषयक संस्थान की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए विज्ञान व वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी द्वितीयक ( Minor ) विषय के रूप में हिन्दी विषय के अध्ययन की सुविधा प्रदान करना इस केन्द्र की एक उल्लेखनीय विशेषता है। स्नातक स्तर पर हिन्दी साहित्य के अन्तर्गत अनुवाद, सृजनात्मक लेखन, भाषा विज्ञान और पत्रकारिता व संचार माध्यम आदि विषयक्षेत्रों को लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को यहाँ के गहन प्रशिक्षण से भविष्य में अपने ज्ञान और अपनी दिशा को विशेषीकृत करने में बेहद सहायता मिलती है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अतिरिक्त नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण और शोधोपाधि-प्राप्त विद्यार्थियों ने सार्वजनिक सेवाओं और उच्चशिक्षा के क्षेत्र में सफलता के अद्भुत कीर्तिमान रचे हैं। प्राथमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों, विशेषकर उच्चशिक्षा के क्षेत्र में अनेक विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के हिन्दी विभागों में योग्य प्राध्यापकों का मानव-संसाधन सृजित करने में महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग स्नातक/परास्नातक स्तर पर हिन्दी विषय के अध्ययन की सुविधा प्रदान करने के अतिरिक्त उच्चतर अकादमिक स्तर पर हिन्दी भाषा व साहित्य के विविध क्षेत्रों में शोध/अनुसन्धान को लेकर आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों को योग्य प्राध्यापकों के निर्देशन/मेंटरशिप की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही; एक मानक शोधदृष्टि व नवाचार को विकसित करने का भी प्रयत्न करता है। वर्तमान में अध्यक्ष/प्रभारी के तौर पर कार्यरत डॉ अनुराग मिश्र के अतिरिक्त  डॉ परेश कुमार पाण्डेय, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ पवन कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार सरोज, डॉ छाया सिंह, डॉ अपर्णा मिश्र, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ कृष्ण कुमार पाल व डॉ दिनेश कुमार विभाग में प्राध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं, जिससे संख्या और अकादमिक गुणवत्ता में भी यह महाविद्यालय के सबसे बड़े विभागों में से एक बन गया है।

Faculty Members
Teaching faculty profiles of this department.
9 members
Dr Anurag Mishra
Dr Anurag Mishra
Professor & Head
M.Phil. Ph.D
डॉ अनुराग मिश्र। वर्ष 2000 से का. सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में उ.प्र. उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनित...
Pawan Kumar Singh
Pawan Kumar Singh
Professor
MA PhD
डॉ पवन कुमार सिंह ने 18 नवम्बर 2004 को असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के रूप में महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। नवम्बर 2021 से...
Dr Santosh Kumar Saroj
Dr Santosh Kumar Saroj
Assistant Professor
MA, NET, JRF, PhD
Dr Santosh Kumar Saroj S/O Shri Ram Raj Saroj Address -Vaishno Puram Colony Near Devkali Bypass Ayodhya Pin- 224001
Dr. Chhaya Singh
Dr. Chhaya Singh
Assistant Professor
NET JRF Ph.D
उ.प्र. उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयन के पश्चात् वर्ष 2018 से महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अद्यतन कार्य...
Dr. Alok Kumar Singh
Dr. Alok Kumar Singh
Assistant Professor
Ph.D.
मैं डॉ आलोक कुमार सिंह विगत लगभग 6 वर्षों से साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर ...
Dr. Krishna Kumar Pal
Dr. Krishna Kumar Pal
Assistant Professor
M.A. Ph.D
Dr. Dinesh Kumar
Dr. Dinesh Kumar
Assistant Professor
M.A. Ph.D
मैं, डॉ दिनेश कुमार, सहायक आचार्य हिंदी विभाग, का.सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या संबद्ध डॉ. राममनोहर लोहिया अ...
Dr. Nand Ram
Dr. Nand Ram
Assistant Professor
Ph.D., JRF
Programmes Offered
UG/PG programmes, eligibility, duration, seats and outcomes.
2 records
UG Programme Session 2026-27
Hindi
Level: UG Duration: 3/4 Years Eligibility: Intermediate Seats: 950
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार स्नातक का एक वर्ष पूर्ण करने पर 'सर्टीफिकेट', दो वर्ष पूर्ण करने पर 'डिप्लोमा', तीन वर्ष पूर्ण करने पर 'उपाधि' और चार वर्ष पूर्ण करने पर 'अनुसन्धान के साथ उपाधि' दी जायेगी. स्नातक के प्रत्येक सेमेस्टर में हिन्दी विषय को मेजर जबकि प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में विद्यार्थी माइनर विषय के रूप में चयनित कर सकते हैं.
M.A (Hindi)
PG Programme Session 2026-27
Level: PG Duration: 2 Years Eligibility: Graduation Seats: 75
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में परास्नातक पाठ्यक्रम को एकवर्षीय माना गया है. स्नातक चतुर्थ वर्ष (अनुसन्धान सहित) तकनीकी अर्थ में स्नातक पाठ्यक्रम है लेकिन पुरानी या क्लासिकल संकल्पना में इसे परास्नातक प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम कह सकते हैं.
Course Outlines & Syllabus
Semester/year-wise syllabus, paper details and PDF files.
2 records
Post Graduate Syllabus (M.A)
परास्नातक स्तर के हिन्दी विषय के सभी सेमेस्टर्स के पाठ्यक्रमों को यहाँ देखा जा सकता है.
Undergraduate Syllabus (B.A)
स्नातक स्तर पर हिन्दी विषय के सभी सेमेस्टर्स के मेजर और माइनर पाठ्यक्रमों को यहाँ देखा जा सकता है.
Department Time Table
Class/semester time tables with effective date and PDF/image.
1 record
Time Table 2026-27
Department Notices
Department notice/news/announcement with expiry date.
0 records
Content will be updated soon
Department notices, news and announcements appear here and also on the home page with department badge.
Achievements
Student, faculty and department achievements.
0 records
Content will be updated soon
Highlight student, faculty and department achievements in a clean academic timeline.
Placements & Career Guidance
Placement, progression and career guidance records.
0 records
Content will be updated soon
Add placement, career guidance and student progression records with supporting proof or images.
Academic Activities
Seminars, workshops, lectures, field visits and reports.
0 records
Content will be updated soon
Add seminars, workshops, guest lectures, field visits, quiz, competition and departmental events.
Alumni Connect
Department alumni profiles and testimonials.
0 records
Content will be updated soon
Add proud alumni profiles, batch, current position and optional testimonial.
Official WhatsApp Connect
Official class/semester WhatsApp group links.
0 records
Content will be updated soon
Add official WhatsApp group links for Semester - I, III, V, PG-I and PG-III only.
Today: 1100Total: 94498