भाषा और साहित्य संकाय
कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या का भाषा और साहित्य संकाय विद्यार्थियों में भाषायी कौशल, रचनात्मकता संवेदना, स्थानीय बोलियों की उर्वरता की समझ और समग्र वैश्विक आलोचनात्मक अध्ययन व इसके विश्लेषण की चेतना को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संकाय के अंतर्गत चार समृद्ध और ऐतिहासिक भाषाओं व उनके साहित्य के विभाग संचालित हैं:
• हिन्दी: साहित्य-संवेदना, आलोचनात्मक विश्लेषण, हिन्दी-परम्परा के सटीक मूल्यांकन और अमूल्य साहित्यिक विरासत से जुड़ाव को सम्भव करती है।
• अंग्रेजी: वैश्विक संपर्क, आधुनिक कॉर्पोरेट कौशल और अंतरराष्ट्रीय साहित्य के द्वार खोलती है।
• संस्कृत: भारत की प्राचीन ज्ञान-परम्परा, दर्शन के तात्त्विक स्वरूप और सांस्कृतिक जड़ों से साक्षात्कार कराती है।
• उर्दू: अपनी विशिष्ट तहज़ीब, परम्परागत और आधुनिक शायरी, गद्य और सूफी परंपराओं से मानवीय संवेदनाओं को निखारती है।
यह संकाय नियमित अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, कार्यशालाओं और साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन में सदैव अग्रणी रहता है। यहाँ का शैक्षणिक माहौल विद्यार्थियों को आलोचनात्मक चिंतन, प्रभावी संवाद और उज्ज्वल करियर के योग्य बनाता है।
Faculty of Languages and Literatures
The Faculty of Languages and Literatures at Kamta Prasad Sundar Lal Saket Post Graduate College, Ayodhya, is dedicated to fostering linguistic proficiency, creative sensitivity, and an appreciation for the richness of local dialects. It aims to cultivate a global perspective on critical study and analytical reasoning among students. The faculty comprises four historically rich and prominent language departments:
- Hindi: Fosters literary sensitivity, critical analysis, and an authentic evaluation of Hindi traditions, connecting students with an invaluable literary heritage.
- English: Opens avenues for global communication, contemporary corporate skills, and international literature.
- Sanskrit: Facilitates an engagement with India's ancient intellectual traditions, core philosophical tenets, and cultural roots.
- Urdu: Enriches human sensibilities through its unique cultural etiquette (Tehzeeb), classical and modern poetry, prose, and Sufi traditions.
Beyond standard academic coursework, the faculty consistently leads the way in organizing national and international seminars, workshops, and literary events. Its academic ecosystem empowers students with critical thinking, effective communication skills, and promising career paths.